नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बार के गंगा सिंह खेल, शिवांशु प्रेस व राजेश बने सांस्कृतिक सचिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- डिस्ट्रिक्ट बार की कार्यकारणी का बुधवार को विस्तार कर किया गया। जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा बार सभा कक्ष में बैठक कर आयोजित कर विभिन्न निर्णय लिये गये जिसमे सर्वसम्मति से गंगा सिंह बोरा (पंकज) को खेल , शिवांशु जोशी को प्रेस सहित राजेश कुमार त्रिपाठी को सांस्कृतिक सचिव पर मनोनयन किया गया।

जानकारी देते हुवे बार सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि कार्यकारणी के सफल संचालन के लिये विभिन्न क्षेत्रो में विशेष योग्यता रखने वाले सदस्यों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है, जिससे बार के कार्यो को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

बैठक में एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रूवाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा उपसचिव उमेश कांडपाल व किरन आर्य कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल ऑडिटर मेघा उप्रेती सुयाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुवे कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी से जिला बार सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रो में और अधिक मजबत होगी जिससे बार को और अधिक मजबूती मिलेगी और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page