वनस्पति विज्ञान विभाग में गीतांजलि उपाध्याय, अनिल वर्मा ने दी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा
Nainital ( nainilive.com )- डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज गीतांजलि उपाध्याय ने पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । गीतांजलि ने बिनसर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी की प्लांट डायवर्सिटी तथा कार्बन सीक्वस्ट्रेशन पर शोध किया । गीतांजलि ने डीएसबी के प्रॉफ ललित तिवारी तथा प्रॉफ आशीष तिवारी के निर्देशन में अपना शोध पूर्ण किया । ऑनलाइन संपन्न हुई इस परीक्षा में दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रॉफ सुमन लखनपाल एक्सपर्ट के रूप में शामिल हुई ।
वनस्पति विज्ञान विभाग में अनिल वर्मा ने भी अपनी पीएचडी की अंतिम। मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दी ।अनिल वर्मा ने अपना शोध सिक्किम हिमालय पर किया तथा प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ एस एस बरगली एवं एन बी आर ई के डॉक्टर बेहरा के निर्देशन में शोध कार्य किया कार्य किया । अनिल की मौखिकी परीक्षा में जे एन यू के प्रॉफ सतीश गरकोटी एक्सपर्ट रहे । दोनों मौखिक परीक्षा विभागाध्यक्ष प्रॉफ एस एस बरगली ने संपादित कराई । मौखिक परीक्षा में प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ किरण बर्गली ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,प्रॉफ नीलू लोदियाल ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,डॉ हेम ,डॉ प्रभा ,डॉ नवीन ,डॉ हिमानी सहित , दिशा ,वसुंधरा , विशाल बिष्ट आदि शामिल रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग