राज्यपाल ने किया स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन
नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शनिवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नैनीताल के कोटाबाग, ल्वेशाल, धारी, रामगढ़, फहतेहपुर, रानीबाग, मोटाहल्दू आदि स्थानों की महिलाओं ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
महिला समूह द्वारा बनाए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है वे आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड की महिलाएं आर्थिक क्रांति लाने में सक्षम हैं। राज्यपाल ने कहा कि रिवर्स पलायन में स्वयं सहायता समूह की मुख्य भूमिका होगी वे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को जोड़ना होगा।

राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों जिनमें वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, हैन्डीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स के अलावा स्थानीय उत्पादों में दालें, मसाले, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्पाद नैनीताल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक खरीदे इस लक्ष्य पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्पादों में वैल्यू एडिशन के साथ-साथ उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर फोकस करने का सुझाव दिया।
राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को हरसंभव मदद दी जाए। ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से उनके उत्पादों का विपणन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए नवीनतम तकनीकी का उपयोग करने के लिए मदद का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के उत्पादों को अनेकों लोग खरीदना चाहते हैं बस ऐसे लोगों तक पहुंचने की जरूरत है इसके लिए विभागीय अधिकारी समूहों का सहयोग करें।

इस दौरान राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए समूह संचालन के दौरान आ रही समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों व ग्राम्य विकास के अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर तथा विभिन्न क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun