हल्द्वानी Crime – बीजेपी पार्षद ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीती देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नगर निगम के बीजेपी समर्थित पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू पर जजफार्म निवासी 22 वर्षीय युवक नितिन लोहनी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। यह घटना सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे हुई बताई जा रही है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। वारदात के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के मेरु परिसर, पटवाडांगर में अभिनन्दन समारोह 18 मई को

बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद अमित बिष्ट बीजेपी समर्थित हैं और पहले भी राजनीतिक विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और हर पहलू पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पटवाडॉगर में हुआ कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page