Haldwani News : नाबालिक गुमशुदा को मात्र 02 घंटे में पुलिस ने बरामद कर पिता से मिलाया

Share this! (ख़बर साझा करें)

बेटे को वापस पाकर परिवार की लौटी खुशियां, जताया पुलिस का आभार

हल्द्वानी ( nainilive.com )- आज दिनांक 01.04.2024 को वादी महेश चंद्र भट्ट निवासी आनंद बाग, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर सूचना दी कि उनका 06 वर्षीय पुत्र दीपांशु घर के पास खेलते हुए कही गुम हो गया है। सूचना मिलते ही श्री उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा तत्काल सिटी कंट्रोल के माध्यम से हल्द्वानी शहर के सभी पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया और टीमों द्वारा गुमशुदा की सभी संभावित क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी गई तथा आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

काफी तलाश के बाद पुलिस की सीसीटीवी टीम में नियुक्त कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खगलाकर मात्र 02 घंटे के भीतर ही गुमशुदा की तलाश कर ली गई। पुलिस टीम ने गुमशुदा को नहर कवरिंग के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। बच्चे के पिता ने पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page