Haldwani : पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के हैं आदर्श – मेयर गजराज सिंह बिष्ट
हल्द्वानी (nainilive.com) – भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 138वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट एवं गणमान्यों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपने सम्बोधन मे मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। आज आवश्यकता है कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अवतरित कर कार्य करें। यही पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
कार्यक्रम के सह संयोजन डीके पंत ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिह,राजेश कुमार, दीप पंत, विशाल नेगी, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डा0 छवि काण्डपाल, एनबी गुणवंत, कुन्दन सिंह बिश्ट,सुरेश पंत के साथ ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग