हल्द्वानी: आप ने बांटी जलेबी, केंद्र सरकार का किया विरोध

आम आदमी पार्टी का मानवीय चेहरा आया सामने

आम आदमी पार्टी का मानवीय चेहरा आया सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- आम आदमी पार्टी ने आज जलेबी बांट कर अनोखे तरह से केंद्र सरकार का विरोध किया, पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता को जलेबी बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे का कहना है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जनता से जलेबी की तरह झूठे और टेढ़े-मेढ़े वादे करके सत्ता में आई है।

बेरोजगारी का मुद्दा, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के बढ़ते दाम जैसे सभी विषयों पर सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बन कर सरकार का विरोध कर रही है और सरकार से मांग करती है कि जल्द बढ़े हुए दाम वापस लिए जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण

पूरे देश में जो युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, उस पर अमल करते हुए युवाओं को रोजगार दिया जाए, ऐसे में विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी ने जलेबी बनाकर आम जनता को खिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page