उत्तराखंड के हर्षित कुमार को मिला गोल्ड मैडल, लंदन (इंग्लैंड) से हुए वर्चुअल माध्यम से सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- सरोवर नगरी नैनीताल के उदयमान सितारवादक हर्षित कुमार को लंदन यंग म्यूजिशियन द्वारा यंग आर्टिस्ट-2023 के अन्तर्गत गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है। हर्षित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में दसवीं के छात्र हैं जिन्होंने छः माह पूर्व आनलाइन इस संस्था के लिए आवेदन किया था जिस कारण संस्था ने हर्षित की तरह पचास देशों के युवा कलाकारों का वीडियो के माध्यम से चयन किया जिसमें हर्षित को शीर्ष स्थान प्राप्त होने के कारण गोल्ड मैडल (स्वर्ण पदक) प्रदान किया गया। इसी के साथ हर्षित को सितार वादन का स्टाइलस वीडियो का भी पुरस्कार दिया गया। हर्षित को भेजे दोनों प्रमाण-पत्रों व सराहना पत्र के साथ यह भी अवगत कराया गया है कि वे 2024 में लंदन जाकर सितार वादन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। लंदन से प्राप्त प्रमाण-पत्रों के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस० एस० नेगी द्वारा हर्षित को प्रातः प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=ocYG86n8mFo

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

ज्ञातव्य है कि हर्षित संगीत की शिक्षा अपने दादा गुरु श्री सुरेश कुमार और अपने पिता श्री अमृत कुमार “जो कि लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में संगीत शिक्षक हैं” से ले रहे हैं। हर्षित अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजी, माता-पिता व परिवार के साथ-साथ गुरु जनों को देते हैं। इससे पूर्व हर्षित भारत सरकार के उपक्रम आर्ट आफ लिविंग द्वारा गंधर्व भूषण अवॉर्ड, सोसायटी पाइंट फाउंडेशन इंदौर, मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, सहारा ट्रस्ट गोरखपुर, लखनऊ से डा० भीमराव अम्बेडकर रत्न पुरस्कार, रचना महोत्सव अल्मोड़ा से बाल प्रतिभा पुरस्कार जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पटवाडॉगर में हुआ कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

हर्षित की इस उपलब्धि पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के प्रधानाचार्य एस० एस० नेगी, प्रधानाचार्या गदरपुर माया चनयाना, अनिल घिल्डियाल, सभी संगीत प्रेमी साथियों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी लंदन में दी जाने वाली प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page