हैवान पिता ने मासूम बेटियों का गला घोंटकर की हत्या,फरार

Share this! (ख़बर साझा करें)

 न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक दिल-दहलाने वाला वाकया सामने आया है,यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्ज़े लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अपने दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फ़रार अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है.मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी.. बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी. शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : राज्य आन्दोलनकारियों की जगी उम्मीद; डीएम ने तहसीलों से 7 दिन के भीतर समस्त लंबित सूचियों पर की रिपोर्ट तलब

दूसरी शादी करने के चलते बच्चों की हत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था.लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे. बस इसी कारण उसने बेरहमी से अपने डेड साल अनुसूया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने लगभग एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी.इसके बाद से जितेंद्र अपनी मां और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page