क्वारंटीन किए गए 14 लोगो के सैम्पल भेजें जांच को

Share this! (ख़बर साझा करें)

51 लोगो की हुई थर्मल स्कैनिंग के बाद किया गया होम क्वारंटीन। 1192 लोगो को किया जा चुका है होम क्वारंटीन।

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रवासियों की वापसी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बाद से जहाँ जिला प्रशासन की भूमिका बढ़ गई है,वही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी अब काफी बढ़ चुकी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि सोमवार को टीआरसी में क्वारंटीन किए गए 30 लोगो की स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई है। वही बाकी 14 लोगो के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

डॉ शैलेश जोशी ने बताया कि सोमवार को बाहर से आए 51 लोगो को थर्मल स्कैनिंग के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब तक कुल 1192 लोगो को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी राज्य से आए लोगो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम को उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page