हल्द्वानी में भारी बरसात और गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ हुआ भूकटाव
हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बरसात और गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ भूकटाव शुरू हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गोला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। साथ ही जलस्तर कम होने के बाद उपरोक्त हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग