बड़ी खबर : नैनीताल जिले के लिए कल का आया भारी बारिश का रेड अलर्ट
नैनीताल में रिमझिम बारिश के साथ मौसम हुवा सुहाना। लेकिन लुत्फ लेने वाला नही है कोई
हल्द्वानी (nainilive.com )- राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल जिले में कल दिनांक 09/07/2022 को रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल जिला भी शामिल हैं। अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा से संबधित अधिकारियों व सभी तहसीलों में बनें कैंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आमजनमानस को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया।

साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग करने व सड़क का बाधित होने पर संबधित विभाग को आवश्यकता अनुसार जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क खुलवाने के निर्देश दिए है। नदी व नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए नदी व नालों के किनारे रह रहे लोगों को एलर्ट, अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करने, कृषकों को फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश आम जन मानस को दिए है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun