हिमालय दर्शन में नही है कोई दर्शन करने वाला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना महामारी को लेकर बीते दो माह से लॉक डाउन के चलते, पर्यटन पर आश्रित स्थानीय छोटे बड़े व्यवसाइयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों व लोगो की आवाजाही ठप होने के चलते प्रदूषण में काफी कमी आ चुकी है।जिसके बाद पूरे सरोवर नगरी का वातावरण काफी स्वच्छ हो चुका है।

नगर का प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हिमालय दर्शन, जहाँ पर सुबह से लेकर देर शाम तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था। लेकिन लॉक डाउन के चलते बीते दो माह यह क्षेत्र वीरान पड़ा है। हिमालय दर्शन में हर रोज पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती थी, और दिनभर पर्यटक यहां से दूरबीन के जरिए हिमालय पर्वत के विहंगम दर्शय को निहारते थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण


लेकिन वर्तमान में वही स्थान बिना पर्यटकों के बिल्कुल सुनसान पड़ा हुआ है। प्रदूषण की कमी के चलते,यहाँ से बिना दूरबीन के खुली आँखों के जरिए, ही हिमालय पर्वत का काफी सुंदर नजारा देखा जा सकता है। लोगो की आवाजाही नही होने के चलते आस पास का क्षेत्र भी काफी स्वच्छ हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

वर्तमान में यहाँ पर पहले से ज्यादा आत्मीय सुख की अनुभूति हो रही है। भविष्य में लॉक डाउन के बाद जब भी पर्यटक यहां पहुँचेंगे, उनको हिमालय पर्वत के पहले के मुकाबले ज्यादा साफ दर्शन होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page