माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page