वीकेंड में आ रहे हैं नैनीताल घूमने , तो रखे ध्यान नैनीताल पुलिस के ट्रैफिक प्लान का, देखें वीडियो
वीकेंड के दृष्टिगत दिनांक 30-4-2022 से नैनीताल का ट्रैफिकरहै प्लान निम्न प्रकार से लागू रहेगा।:-
1. नैनीताल रोड/ भीमताल रोड से आने वाले वाहन जिन्हें बरेली रोड/ रामपुर रोड की ओर जाना है , नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए तीनपानी गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।
2- नैनीताल रोड /भीमताल रोड से आने वाले वाहन जिन्हें रामनगर /कालाढूंगी की ओर जाना है, कालटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडांट बाईपास से कालाढूंगी रोड का प्रयोग करेंगे ।
3- काठगोदाम से भीमताल, मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग करें ।नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल मार्ग का प्रयोग करेंगे।
4- नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगल पड़ाव की ओर जाएंगे व गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई रामपुर रोड की ओर जाएंगे।
5- बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोती नगर तिराहा बरेली रोड से पंचायत तिराहा, रामपुर रोड कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे ।
6- रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से बाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
7- नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नैनीताल से बाया कालाढूंगी से भेजा जाएगा ।
8- नैनीताल शहर में केवल नैनीताल शहर के स्थानीय निवासी व ऐसे पर्यटक जिनकी नैनीताल में होटल में बुकिंग हो, आवश्यक सेवा वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को नैनीताल शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
9- नैनीताल शहर में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास पार्किंग -1 व रूसी बाईपास पार्किंग -2 में वाहनों को पार्क किया जाएगा व वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा।
नैनीताल शहर में पार्किंग फुल होने पर नैनीताल शहर के स्थानीय निवासियों के अतिरिक्त सभी प्रकार के दोपहिया वाहनों को भी रूसी बाईपास-1 व रूसी बाईपास-2 में पार्क किये जाएंगे व शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल शहर में प्रवेश करेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण