इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में

इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में

इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2020 में होने वाली सत्रांत परीक्षा अब फ़रवरी 2021 में आयोजित की जाएगी। इग्नू द्वारा 29 अक्टूबर 2020 के नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षार्थियों की सत्रांत परीक्षा एवं असाइनमेंट के बारे में यह निर्णय लिए गए हैं. फ़रवरी 2021 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2020 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2020 कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री व डीएम का प्रयास- महिला समूहों को स्वरोजगार के अवसर हो रहे है प्राप्त

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

फ़रवरी 2021 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा से पहले जमा किये जाने वाले सत्रीय कार्य या असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2020 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2020 कर दी गयी है। विद्यार्थी असाइनमेंट अपने अध्ययन केंद्र पर ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) में जमा कर सकते हैं । जो शिक्षार्थी किसी कारण अध्ययन केंद्र न जा पाएं वे डाक द्वारा भी अपने अध्ययन केंद्र को असाइनमेंट भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

फ़रवरी 2021 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा से पहले जमा किये जाने वाले परियोजना कार्य / इंटर्नशिप / फील्ड वर्क जर्नल जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 15 दिसंबर 2020 कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें : जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कही रह ना जाये

जिन शिक्षार्थियों ने सत्रांत परीक्षा जून 2020 हेतु आवेदन किया था किंतु वे सितम्बर -अक्टूबर में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए, उनको विश्वविधालय द्वारा फ़रवरी 2021 में आयोजित की जाने वाली सत्रांत परीक्षाओं में सम्मिलित होने की अनुमति दे दी गयी हैं। उपरोक्त बारे में अधिक जानकारी हेतु इग्नू देहरादून की वेबसाइट पर 29 अक्टूबर 2020 के नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

यह भी पढ़ें : पूजा पडियार की ऐपण के जरिए कुमाऊं की विलुप्त हो रही संस्कृति को जीवंत रखने की मुहिम

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page