हल्द्वानी में कण्ट्रोल की दुकानों हुई बड़ी कार्रवाई , 21 सस्ता गल्ला की दुकानें सस्पेंड , 32 पर लगाया गया जुर्माना
उत्तराखंड में राशन विक्रेताओं के लाभांश में होगी वृद्धि
हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी में कण्ट्रोल की राशन की दुकानों पर नैनीताल जिला पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कण्ट्रोल की राशन की दुकानों में भारी अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। सरकार द्वारा ऑनलाइन राशन वितरण के निर्देश के बाद भी इन दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन राशन न बांट कर ऑफलाइन राशन बांटे जा रहे थे। नैनीताल जिले के पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं के 60 दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की है। इनमे से 21 दुकानों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीँ इसके अलावा 32 अन्य दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है।

जिला पूर्ती विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से राशन दुकानदारों में खलबली मच गई है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देश के बाद अप्रैल माह से ऑनलाइन राशन बांटने है लेकिन दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरतते हुए ऑनलाइन राशन नहीं बांट मैनुअल बांटा जा रहा था। खाद्य पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि राशन का वितरण ऑनलाइन करें नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन