डीएम नैनीताल के निर्देशों पर हुए निरीक्षण में नैनीताल नगर के 3 – 4 नालों में नहीं मिली सुचारु साफ सफाई
नैनीताल (nainilive.com )- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश क्रम में रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले नालों की सफाई, सुरक्षा दीवार, साथ नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर के करीब 3 – 4 नाले जिनमें सुचारु रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों जल्द ही नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बरसात से पहले चार्टन लाज के समीप सुरक्षा दीवार को पूरा करने की बात कही। उप जिलाधिकारी ने बताया जॉय विला कम्पाउंड के पास एक चट्टान जिससे पत्थर गिरने की संभावना बनी रही है। जिसका सुरक्षात्मक कार्य करना जरुरी है। जिसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को सर्वे कर स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ को नगर में विशेष साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन