नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का प्रचार तेजी पर , नगर कांग्रेस ने की लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की अपील
नैनीताल ( nainilive.com )- नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा आज नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी के समर्थन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में मल्लीताल क्षेत्र में चाट मार्केट, फड़ बाजार, मालरोड आदि स्थानों पर जाकर आमजनों से प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने लोगों से अपील करी कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
इस दौरान प्रचार में नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डा. भावना भट्ट मुन्नी तिवारी सरस्वती खेतवाल जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष NSUI शार्दुल नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिन नेगी प्रेम शर्मा विरेंद्र बिष्ट हनी मिश्रा लाल सिंह बर्गली पप्पू कर्नाटक धीरज बिष्ट विनोद परिहार नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी बंटू आर्य तुलसी बिष्ट गीता मंडल लता तरुण सुनीता आर्य मंजू बिष्ट निवर्तमान सभासद सपना बिष्ट नगर अध्यक्ष आयुष कुमार, प्रियांशु बिष्ट पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट मोहित बिष्ट रोहित नेगी आदि रहे।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग