पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी बैठे आमरण अनशन पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी बैठे आमरण अनशन पर

पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी बैठे आमरण अनशन पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे। मांग नही माने जाने पर रविवार को आठवे दिन पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्ष पुरानी लम्बित समस्या का आयुक्त IAS Deepak Rawat ने एक दिन में कराया समाधान

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। अब पालिकाबोर्ड ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ईधर कर्मचारी संगठनों व भवाली देवभूमि व्यपार मंडल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरिता आर्य,मुकेश जोशी व आज वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य का भी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page