सीएम धामी बुधवार को रुद्रपुर में , प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

Share this! (ख़बर साझा करें)

रूद्रपुर ( nainilive.com )- बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, वैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


मुख्यमंत्री आगामी बुधवार को गांधी पार्क में विभिन्न विभागों के विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास करेगें साथ ही नजूल भूमि एवं पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेगें। उन्होने मौके पर पार्क की साफ-सफाई कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता


निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, शिप्रा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजकुमार, अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page