त्यौहारों के मद्देनजर नैनीताल जिले में नही होगा शनिवार व रविवार को निर्धारित लाकडाउन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी (nainilive.com )- त्यौहारों के मद्देनजर शनिवार व रविवार को निर्धारित लाकडाउन नही होगा। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि प्रदेश के चार जनपदों में शासन द्वारा शनिवार एवं रविवार को लाकडाउन किया जा रहा था। उन्होने बताया कि त्यौहारोें को दृष्टिगत रखते हुये शासन स्तर से निर्णय लिया गया है कि 01 अगस्त (शनिवार) तथा 02 अगस्त (रविवार) को जनपद मे लाकडाउन नही रहेगा, सम्बन्धित दिवसो मे लाकडाउन प्रभावी नही रहेगा। उन्होने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों की चैकिंग यथावत जारी रहेगी। शनिवार एवं रविवार को तालाबन्दी ना किये जाने सम्बन्धी आदेश सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास शैलेश बगौली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों का जारी करते हुये निर्देश दिये है कि इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ें : त्यौहारों के मद्देनजर नही होगा शनिवार रविवार को लॉक डाउन

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक


श्री बंसल ने आमजन तथा विक्रेताओं से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुये खरीददारी एवं ब्रिकी के दौरान सामाजिक दूरी तथा मास्क का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि अनावश्यक बाहर ना घूमें न बाजार जांए केवल आवश्यक कार्यो एवं त्यौहारी खरीददारी के लिए ही घर से बाहर निकलें, घरों मे रहें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें : लाकडाउन के विरोध में व्यापार मंडल का धरना प्रदर्शन जारी

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page