भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने कल बंद किये नैनीताल जिले के सभी स्कूल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल (nainilive.com)- मौसम विभाग की भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूल बन्द रखने के निर्देश दिये है। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड मे रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की सम्भावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकोे देखते हुये जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूल सोमवार को बन्द रखने के निर्देश जारी किये है साथ ही उन्होने पर्यटको से पहाडो की ओर न जाने व आगामी दो दिन यथासम्भव जो जहां है वही प्रवास करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page