भीमताल में पानी की समस्या को देखते हुए एसडीएम प्रतीक जैन ने किया स्थलीय निरीक्षण
नैनीताल ( nainilive. com ) – संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रतीक जैन द्वारा विगत कई दिनों से आ रही पानी की समस्याओं के दृष्टिगत भीमताल क्षेत्रान्तर्गत स्थित बोरिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बोरिंगकर्ता द्वारा बोरिंग की शर्तों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं कि जांच में पाया गया कि कुछ बोरिंगकर्ता द्वारा बोरिंग के उपरांत क्षेत्रीय जनता को निःशुल्क पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

ऐसा पाए जाने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी ने सम्बन्धित बोरिंग कर्ता को मौके पर नोटिस देते हुई 07 दिन के भीतर एक पेयजल कनेक्शन क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार नैनीताल को निर्देशित किया कि नोटिस अवधि समाप्ति के पश्चात सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्रीय जनता को निःशुल्क पेयजल कनैक्शन उपलब्ध हो, ऐसा न करने पर सम्बन्धित बोरिंगकर्ता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लायी जाय।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्तदीपक रावत ने पीड़ित को वापस दिलाये जमीन के 15 लाख रूपये
भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का हुआ संयुक्त औचक निरीक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात