तल्लीताल में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये लोगों की खोजबीन जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज 6 संक्रमितों के संपर्क में आए 30 लोगो में से तल्लीताल निवासी दो लोगो में कोरोना की पुष्टि के बाद, प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। संक्रमित आये दोनों लोगों की तल्लीताल में मेडिकल की दुकान होने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गयी है। अब प्रशासन और पुलिस दवा खरीदने दुकान में पहुँचे और संपर्क में आये अन्य लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है।

गुरुवार को एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा ने अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ तल्लीताल बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान ने संक्रमित मेडिकल स्टोर स्वामी के संपर्क में आये लोगों की जानकारी जुटाई। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर के आस पास के दुकानदारों से पूछताछ कर संपर्क में आये लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। संपर्क में आये लोगों को रैपिड टेस्ट के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

इस दौरान तहसीलदार भगवान सिंह चौहान,कानूनगो राकेश चंद,पटवारी सुरेश सनवाल,तल्लीताल व्यपार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, हेमंत रुबाली विक्की राठौर,ममता जोशी, सभासद कैलाश सिंह रौतेला, एसआई दीपक बिष्ट,कॉन्स्टेबल शिबराज राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page