आईपीएस अजय रौतेला ने संभाला कुमाऊं आईजी का कार्यभार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड शासन द्वारा कुमाऊ रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किये गए आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला ने बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय स्थित आईजी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में कुमाऊं परिक्षेत्र में डीआईजी जगतराम जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद, मंगलवार को उत्तराखंड शासन द्वारा कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर क्रमश वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला एवं अभिनव कुमार की तैनाती के आदेश जारी किये गए थे.

इससे पहले रौतेला गढ़वाल मंडल में ढाई साल तक अपनी सेवा देने के बाद अब उनको आईजी कुमाऊं बनाया गया है। जबकि उनके साथ ही 1997 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार को आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

इस दौरान एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एएसपी राजीव मोहन, एसपी सिटी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव,सीओ विजय थापा, सीओ लालकुंआ बलजीत भाकुनी, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार,एसओ तल्लीताल विजय मेहता,एसएसआई यूनुस खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page