क्या सच में इस बार भयानक ठंड पड़ने वाली है?

क्या सच में इस बार भयानक ठंड पड़ने वाली है?

क्या सच में इस बार भयानक ठंड पड़ने वाली है?

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना महामारी ने इस बार जंहा दुनिया को हिलाकर रख दिया, वंही इसका एक साइड एफेक्ट मौसम पर भी पड़ा है। गर्मी में तापमान सिर चढ़कर नही बोल पाया, मानसून भी जमकर बरसा है। इसकी वजह कोरोनकाल में लॉक डाउन रहा। जिसने पर्यावरण पर गहरा असर डाला और अब सर्दियों में भी गहरी छाप छोड़ने जा रहा है, ये हम नही, मौसम वैज्ञानिकों कह रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भारत में 50 साल बाद इस बार ठंड भी जल्द दस्तक देगी। देशभर में अगस्त में ज्यादा बारिश, हवा की दिशा में परिवर्तन और समुद्र की सतह का पानी ठंडा होना ‘ला नीना’ के असर का संकेत हैं।

यह भी पढ़ें : प्रणब दा के निधन से हर कोई दुखी , जताया शोक  

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस बार सर्दी जल्दी और काफी पड़ सकती है। वहीं इस बार बारिश के सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी सुनील पांडेय के मुताबिक इस साल अगस्त में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है, जबकि हवा में 3 दिन से ठंडक महसूस हो रही है, इससे ला नीना के एक्टिव होने की पूरी संभावना है। इसका असर इंडोनेशियाई क्षेत्र, मैक्सिको की खाड़ी, दक्षिणी अमेरिका समेत कई द्वीप पर पड़ेगा। भारत के दक्षिण क्षेत्र में भी ठंड का अनुभव होगा। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अभी तक कोई घोषणा या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में बी०कॉम० आनर्स की छात्रा निकिता खाती ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

कोरोना के असर से समुंदर भी अछूता नही रहा

ला नीना’ मानसून का रुख तय करने वाली समुद्री धारा है, जो कि 7 से 8 साल में अल नीनो के बाद होती है। अल नीनो में जहां समुद्र की सतह का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है, वहीं ला नीना में समुद्र की सतह का तापमान कम होने लगता है। इसके पीछे बड़ी वजह हवा की दिशा में बदलाव होना है। इसमें समुद्री क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 55 से 60 किमी रहती है जबकि मैदानी क्षेत्रों में यह 20 से 25 किमी की गति से चलती है। ला नीना भूमध्य रेखा के आसपास प्रशांत महासागर के करीब सक्रिय होता है। इसका असर अन्य महाद्वीपों में नजर आता है।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, तीन शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़ें : प्रदेश में काश्तकारों की अनदेखी पर लाल हुए कांग्रेसी

नैनीताल कोरोना अपडेट : नैनीताल में आज कोरोना के 4 पॉजिटिव

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page