देश में भादो की बारिश का कहर अगले तीन दिन
देश में भादो की बारिश का कहर अगले तीन दिन
कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – मंगलवार को देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण भारतीय राज्यों कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 2 – 3 सितंबर भयंकर बारिश हो सकती है। जिसके चलते इन जगहों पर इन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में 1 सितंबर को तमाम इलाकों में भीषण बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के कच्छ के इलाके में भी आज भारी बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर पूर्वी भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें : क्या सच में इस बार भयानक ठंड पड़ने वाली है?
इधर देश के तमाम हिस्सों में बीते दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मध्य प्रदेश में बारिश से लोगों का हाल त्रस्त हो गया है। तमाम जगहों में अब तब बारिश और बाढ़ के चलते कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नर्मदा नदी में पानी ज्यादा होने से मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में पानी भर गया है, जबकि हीराकुंड डैम से पानी बहने के चलते ओडिशा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : प्रणब दा के निधन से हर कोई दुखी , जताया शोक
यह भी पढ़ें : पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, तीन शातिर चोर दबोचे
यह भी पढ़ें : प्रदेश में काश्तकारों की अनदेखी पर लाल हुए कांग्रेसी
नैनीताल कोरोना अपडेट : नैनीताल में आज कोरोना के 4 पॉजिटिव

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun