सैनिक स्कूल में जोनल फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन
भवाली ( nainilive.com )- सैनिक स्कूल में (नार्थ जोन) की जोनल फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन की शुरुवात हो गयी है जो 16 जून तक चलेगी, जिसके तहत कुल छह टीमें शामिल है। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल कुंजपुर कपूरथला नगरोटा रेवाड़ी सहित सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा की टीम शामिल है। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र रहे। यहां प्रधानाध्यापक ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल द्वारा किया गया।
पहले दिन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीम ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी को मात दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सैनिक स्कूल की सभी टीमें टीम भावना से खेल उच्चकोटि का प्रदर्शन करेंगी। वही मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि खेल हमारे जीवन मे बेहद महत्व रखता है जो हमे एकजुटता धैर्य समर्पण व राष्ट्रीयता सिखाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी, कार्य प्रभारी श्री विकास कोटनाला सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी एवं कोच उपस्थित रहें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन