कुमाऊंनी शैली पर नजर आएगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन – सांसद अजय भट्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

Haldwani ( nainilive.com)- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने सोमवार को शाम काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ठीक 90 दिन पहले भी श्री भट्ट द्वारा किया गया था स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए थे निर्देश।

अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 16.76 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। सोमवार शाम सांसद श्री अजय भट्ट द्वारा इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रेलवे के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश। इज्जत नगर बरेली से आए रेलवे के उप मुख्य अभियंता ए के सिंह ने अवगत कराया कि 16 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से काठगोदाम रेलवे स्टेशन में विभिन्न सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें 2 एस्केलेटर, 2 लिफ्ट, 2 प्रतीक्षालय कक्ष, वीआईपी लॉज,नए ऑफिस कक्षों की सिफ्टिंग कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग में नरीमन चौराहे तक स्टेशन से सड़क लिंक मिलान कार्य सहित फसाड आदि सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, वर्तमान तक दो प्रतीक्षालय, लिफ्ट एवं एक्सेलेटर आदि कार्य पूर्ण हो गए हैं। अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

उन्होंने अवगत कराया कि इन सभी कार्यों को दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना था, बरसात के कारण देरी हो गई अब फरवरी 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएंगे। सांसद श्री भट्ट ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर कार्य पूर्ण हो इस हेतु अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। कहीं भी गलत कार्य होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। सांसद श्री भट्ट ने कहा कि वह स्वयं भी समय समय पर आकार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुमाऊंनी शैली व झलक दिखे इस का विशेष ध्यान रखा जाय। सांसद श्री भट्ट ने रेलवे विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में सभी कार्य फरवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर लीए जाएं कार्य में किस प्रकार की गुणवत्ता की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता में यहां के रेलवे स्टेशनों का सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं काठगोदाम रेलवे स्टेशन के साथ ही काशीपुर,लालकुआं रामनगर और रुद्रपुर रेलवे स्टेशनों के भी सुधारीकरण के कार्य गतिमान हैं।इस दौरान स्टेशन में वर्षात में टपकती छत के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से जानकारी लेने पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस पर परियोजना में छत मरम्मत का कार्य नहीं रखा गया है, इस कार्य को कराए जाने हेतु अलग से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है . इस संबंध में सांसद श्री भट्ट ने कहा कि वह भी छत मरम्मत के प्रस्ताव को परियोजना में सम्मिलित करने हेतु रेलवे मंत्रालय से स्वयं वार्ता एवं पत्राचार करेंगे ताकि छत की मरम्मत का कार्य भी इसी अवधि में हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : राज्य आन्दोलनकारियों की जगी उम्मीद; डीएम ने तहसीलों से 7 दिन के भीतर समस्त लंबित सूचियों पर की रिपोर्ट तलब

निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट, रेलवे के क्षेत्रीय मुख्य प्रबन्धक मोहम्मद सलीम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page