जबलपुर में खेत में बने मकान में सो रहे आदिवासी दंपती की जलाकर हत्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है. जबलपुर के बरगी के चौरई गांव में खेत में बने मकान में सो रहे आदिवासी दंपती को जलाकर मार डाला. दोनों का शव खेत में बने मकान में मिला है. वहीं जानवरों की रस्सी काटकर भगा दिया गया.

बताया जा रहा है कि जब जानवर गांव वाले घर पहुंचे और उनकी रस्सी कटी देख परिजन खेत पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंच गई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

बरगी पुलिस के अनुसार चौरई गांव निवासी आदिवासी दंपती सुम्मेरीलाल कुलस्ते (60) और उसकी पत्नी सिया बाई (55) खेत वाले मकान में सोते थे. यहां जानवर भी पाल रखे हैं. दोनों की सोमवार सुबह जली हालत में लाश मिली.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को जलाने की बात कही जा रही है. बेटे और बहू गांव के मकान में रहते हैं. सुबह खेत में बंधे जानवर घर पहुंचे और उनकी रस्सी कटी दिखी, तब परिजनों को संदेह हुआ. वे खेत पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए. एक बेटा गजना में रहता है. वहीं एक बेटा चौरई गांव में रहता है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page