कोश्यारी के सलाहकार से सीएम तक का सफर, उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी
कोश्यारी के सलाहकार से सीएम तक का सफर, उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धानी शपथ लेंगे। चार महीने के भीतर ये तीसरे मुख्यमंत्री होंगे। चार महीने पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली थी। और अब तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में तय किया गया।
कौन हैं पुष्कर सिंह धामी
ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। 46 साल के धामी बीजेपी के युवा नेता हैं और उत्तराखंड में अभी तक बने सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा हैं। धामी का जन्म साल 16 सितंबर, 1975 को राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के टुण्डी गांव में हुआ है। उनका ताल्लुक सैन्य परिवार से रहा है और वे तीन बहनों के भाई हैं. उनके पिता पूर्व सैनिक थे। धामी की शुरुआती शिक्षा गांव में हुई और हायर एजुकेशन लखलऊ यूनिवर्सिटी से की है। पुष्कर धामी मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं, धामी को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। लेकिन उनकी छवि एक निर्विवाद नेता की रही है। धामी के लिए उत्तराखंड के मुखिया की कुर्सी इतनी आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि उन्हें वरिष्ठ विधायकों के साथ ही ब्यूरोक्रेसी से भी सामंजस्य बनाना होगा. सरकार चलाने का कम अनुभव भी धामी के आड़े आ सकता है।
एबीवीपी से होते हुए सीएम के पद तक पहुंचे धामी
पुष्कर सिंह धामी साल 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न पदों में रहे। इसी दौरान अलग-अलग पदों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुए ABVP के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक की भूमिका निभाई था। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद धामी सीएम भगत सिंह कोश्यारी के सलाहकार रहे। पुष्कर धामी 2002 से 2008 के बीच लगातार दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। धामी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी 2012 में खटीमा से विधायक चुने गए और उसके बाद 2017 में फिर से विधायक चुने गए।
पुष्कर धामी के पक्ष में गया युवा होना
माना जा रहा है पुष्कर सिंह धामी के बहाने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में साल 2022 के चुनावों से पहले युवाओं को लुभाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है, धामी महज 46 साल के हैं। 57 विधायकों की संख्या होने के बावजूद बीजेपी ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदल डाले, ऐसे में पार्टी की ज्यादा किरकिरी न हो इसलिए धामी पर दांव खेला गया है. इसके साथ ही धामी से पहले बने दो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का संबंध गढ़वाल से रहा है। साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का संबंध गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले से है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान ने राजपूत बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले कुमाऊं के नेता पुष्कर सिंह धामी पर दांव खेलना सही समझा. ताकि कुमाऊं और गढ़वाल को बैलेंस किया जा सके।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun