कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो आर सी मिश्रा का निधन , कूटा ने जताया शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ तथा उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यूटा ने प्रो आर सी मिश्रा 67 वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । प्रो मिश्रा कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी , कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर , आई पी एस डी आर के निदेशक रहे तथा बाद में वो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव सहित अन्य अकादमिक कार्यों में शामिल रहे । प्रो मिश्रा एक बेहतरीन शिक्षक , वक्ता तथा अकादमीशियन रहे । उनका जाना एक बड़ी क्षति है ।

कूटा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी ,डॉ विजय कुमार ,प्रो नीलू लोदियाल, डॉ दीपक कुमार ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ पैनी जोशी ,डॉ उमंग सैनी ,प्रो अनिल बिष्ट , डॉ रितेश साह ,डॉ युगल जोशी ,डॉ नगेंद्र शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page