कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने जताया प्रो गोविंद लाल साह के निधन पर दुःख

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने भूगोल विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो गोविंद लाल साह 68 वर्ष के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रो साह ने भूगोल के प्राध्यापक के रूप में 2012-13 में अवकाश प्राप्त किया। प्रो जी एल साह ने अस्सी के दशक से कुमाऊं विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की और नैनीताल और उत्तराखंड मानचित्र से उनका काफी गहरा लगाव भी रहा। उत्तराखंड का पर्यटन मानचित्र भी उन्हीं के हाथों से तैयार हुआ। इसी के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय में उनके द्वारा परीक्षा नियंत्रक का कार्य भी किया गया।

नैनीताल के विभिन्न क्रियाकलापों में उनके द्वारा सक्रिय योगदान भी दिया गया। मूलरूप से बागेश्वर जिले के प्रो साह की पत्नी अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में कार्यरत रही तथा कुछ वर्ष पूर्व ही अवकाश प्राप्त किया है। प्रो साह की बेटी आयकर अधिकारी गुजरात में कार्यरत है तथा बेटा दिल्ली में कार्यरत है। साह ने विभाग में सुदूर संवेदना और भोलोलिक प्रणाली प्रयोगशाला उत्तराखंड सरकार के सहयोग में स्थापित की।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी, डॉ सुचेतन साह, डॉ दीपक कुमार, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ विजय कुमार, डॉ सोहेल जावेद, डॉ प्रदीप, डॉ गगन, डॉ पैनी जोशी, डॉ मीना चौहान, डॉ मनोज ने गहरा दुःख जताया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page