पुलिस कस्टडी से फरार कैदी की तलाश जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/ज्योलिकोट ( nainilive.com )- सोमवार रात को हल्द्वानी पॉस्को न्यायालय में पेशी के बाद नैनीताल कारागार को लाया जा रहा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी भावेश पुत्र राजपाल कैदी दोगांव टुटा पहाड़ के समीप पुलिस की कस्टडी मे चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। जिसके बाद बीती रात से ही पुलिस की सघन तलाश जारी है।

मंगलवार को भी तल्लीताल एसओ विजय मेहता के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस,ज्योलिकोट पुलिस तल्लीताल पुलिस व काशीपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल के,आस-पास के जंगलो में व सड़क मार्ग में आने जाने वाली गाड़ियों की भी सघन जांच की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन

इस दौरान ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज एसआई दिलीप कुमार काशीपुर एसओ,काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बता दे कि भागे कैदी पर नाबालिग से दुष्कर्म, छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 16/17 व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page