कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने की कुलपति प्रो.दीवान एस रावत से शिष्टाचार मुलाकात
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने कुलपति प्रो.दीवान एस रावत से शिष्टाचार मुलाकात कर प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कूटा ने कहा कि लंबे समय से प्राध्यापकों के करियर एडवांस स्कीम के तहत प्रोन्नति लंबित है जिससे प्राध्यापकों को विभिन्न अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे प्राध्यापक जिनकी प्रोन्नति आस पास ही होनी है, उनसे भी करियर एडवांस स्कीम के तहत ए पी आई जमा करवाकर उसका मूल्यांकन करवा लिया जाना चाहिए जिससे से उनको भी इस प्रक्रिया में लाभ मिल पाए।
कूटा ने कहा कि गोल्डन कार्ड स्कीम के तहत प्राध्यापकों तथा। कर्मचारियों के वेतन से कटौती तो प्रारंभ हो गए है परंतु कार्ड अभी तक नहीं बने है जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कूटा ने ये भी कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को संशोधित सामूहिक बीमा योजना का लाभ भी अभी तक नहीं मिल रहा है जबकि उत्तराखंड सरकार द्वारा राजकीय कर्मचारियों के लिए ये योजना वर्ष 2023 से ही लागू कर दी गए है जिससे प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। कूटा शिष्टमंडल में प्रो.ललित तिवारी,प्रो.नीलू लौधीयाल डॉ.रितेश कुमार तथा डॉ.विजय कुमार कूटा के शिष्टमंडल में रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग