कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुविवि को 27वां स्थान मिलने पर किया हर्ष व्यक्त, साथ ही शैलजा पांडेय के आईएएस चयन पर दी बधाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुविवि को 27वां स्थान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय ने देश में 27वां स्थान प्राप्त कर ना केवल नैनीताल बल्कि राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया है।

कूटा प्रो. एन के जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय , रजिस्ट्रार श्री दिनेश चंद्रा, वित्तनियंत्रक श्री एल आर आर्या ,निदेशक डी आई सी प्रो.संजय पंत,निदेशक आई क्यू ए सी प्रो.राजीव उपाध्याय,परीक्षा नियंत्रक प्रो. एच एस बिष्ट निदेशक शोध एवम प्रसार कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल प्रो.ललित तिवारी, प्रो. समन्वयक रुसा प्रो.अतुल जोशी तथा सभी प्राध्यापको ,शोधार्थियों ,विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों का सफलता के लिए मेहनत एवम लगन से कार्य करने के लिए आभार प्रकट किया है।

साथ ही कूटा ने नैनीताल की शैलजा पांडे का चयन संघ लोक सेवा आयोग ने दिल्ली से आई ए एस के लिए होने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगनदीप होती, डॉ.रीतेश साह, डॉ.युगल जोशी,डॉ.ललित मोहन, डॉ.जितेंद्र लोहनी, डॉ.स्पर्श भट्ट इत्यादि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page