कुर्मांचल बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए व कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना महामारी संक्रमण से लड़ने के लिए बीते 22 मार्च से ही लोग अपने अपने स्तर से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष में धनराशि दे रहे हैं।

गुरुवार को कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा बैंक के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष मदनलाल साह के जन्मदिवस के स्मृति में, अध्यक्ष विनय लाल शाह द्वारा कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए का ड्राफ्ट दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

इस दौरान बैंक के वरिष्ट प्रबंधक पूरन लाल साह के द्वारा कर्मचारियों के एक दिन का वेतन,489523 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष को दिए गए। अध्यक्ष ने लाल शाह ने बताया कि बैंक हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करता रहेगा। इस दौरान उन्होंने एक दिन का वेतन देने पर बैंक कर्मचारियों का भी धन्यबाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

कुमाऊं कमिश्नर द्वारा बैंक की इस पहल को लेकर बैंक व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सचिव अक्षय कुमार साह, राजेन्द्र सिंह मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page