लैब टैक्निशियन का कल से होगा आंदोलन का दूसरा चरण शुरू

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड राज्य के विभिन्न राजकीय अस्पतालों में तैनात लैब टैक्निशियन की मांग नही माने जाने पर वे लोग सोमवार से आंदोलन का दूसरा चरण शुरु करेंगे।

उत्तराखंड मेडिकल एवं लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र पाठक व जिला सचिव प्रदीप सिंह राणा ने बताया कि आंदोलन के तहत 1 से लेकर 5 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी लैब टैक्नीशियन बांहों में काले फीते बांधकर कार्य कर विरोध दर्ज किया लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना। इसलिए अब वे लोग सोमवार से उपवास पर रह कर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

दूसरी ओर रजनीश मिश्रा गिरीश मौनी,बसंत लोहनी,रेणुका, वरुण,गुजन पंत तथा कुबेर मावड़ी ने भी सभी लैब टेक्नीशियनों का आह्वान किया है कि वह प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे आंदोलन में पूरी भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : विश्व संवाद केन्द्र प्रचार विभाग द्वारा 'नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह' का हुआ भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page