हर साल की तरह वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया नन्ही सृष्टि पुजारी ने

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के सनवाल पब्लिक स्कूल की कक्षा 4 में पढ़ने वाली सृष्टि ने इस वर्ष भी वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान में नैनीताल नगर पालिका में नामित सभासद राहुल पुजारी ने अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के 9 वे जन्म दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ क्षेत्र,व नैनीताल हल्द्वानी रोड पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उनके द्वारा पांगड़, अखरोट,देवदार आदि के वृक्ष लगाए गए।

सभासद राहुल पुजारी के अनुसार वह अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के हर जन्मदिवस के अवसर पर बेटी के हाथों से वृक्षारोपण का कार्य कराते हैं। वृक्षारोपण के दौरान सभासद राहुल पुजारी, सरिता पुजारी, सृष्टि पुजारी, शौर्य पुजारी,विवेक भाटिया व वन विभाग की ओर से सहयोगी के रूप में प्रदीप ,संतोष जी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page