लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हैं जनपद नैनीताल भ्रमण पर, कल पहुंचेंगे नैनीताल
नैनीताल ( nainilive.com )- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जनपद नैनीताल भ्रमण पर हैं। जिले के भ्रमण पर पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिनांक 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर नैनीताल पहुंचेंगे जहां अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता व संवाद करेंगे इसके उपरांत अध्यक्ष अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी, स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। तत्पश्चात सायं 6:00 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।
अध्यक्ष लोक सभा के एटीआई में आयोजित कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों के संबंध में मंगलवार को सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र अजय भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एटीआई का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त निदेशक शहरी विकास अवधेश कुमार, संयुक्त निदेशक एटीआई महेश कुमार, उप जिला अधिकारी नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी अपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ