मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया डीडीए का निरीक्षण , रिटायर्ड कर्मचारी से गोपनीय कार्य कराये जाने पर लगाई कड़ी फटकार
हल्द्वानी (nainilive.com )- आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल दीपक रावत ने बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीटस का कार्य वर्ष 2020 से सेवानिवृत्त कार्मिक से कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे शासकीय कार्यों की गोपनीयता समाप्त हो रही है।
इस पर आयुक्त ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को स्पष्ट करने को कहा कि इस प्रकार का कृत्य किस आधार पर कराया जा रहा हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि प्राधिकरण में नियुक्त अभियन्ताओं को 10 से 20 हजार तक वेतन दिया जा रहा है यह वेतन किस मद से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक से नोटशीट बनवाना उचित नही हैं जिसकी फोटो कापी अलग से रखी जाय।

श्री रावत ने कार्यो की गोपनीयता को बरकरार रखे जाने में प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही दृष्टिगोचर हो रही हैं इस सम्बन्ध में सचिव एवं संयुक्त सचिव स्पष्ट करें क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाए। इस दौरान आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन