मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया नैनीताल में अतिक्रमण और साफ सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, लगाई कड़ी फटकार

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )– मंडलायुक्त श्री दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल मे शत्रु संपत्ति(मैट्रोपोल) मे अतिक्रमण एवं माल रोड की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ईओ नगर पालिका से मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति के अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शत्रु संपत्ति के वर्तमान में जो भी अभिलेख उपलब्ध है उनका 2 दिन के अंतर्गत डिजिटाइजेशन करना सुनिश्चित करें । इसके अलावा नजूल भूमि के जो भी अभिलेख उपलब्ध है 30 दिन के भीतर अपडेट करें एवं जो शेेष प्राइवेट प्रॉपर्टी के अभिलेख है उनका भी 3 महीने के भीतर डिजिटाइजेशन करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये है कि मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति मे जो अतिक्रमण किया गया उसे विधिवत तरीके से तत्काल खाली करवाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने पार्किंग व्यवस्था को कंप्लीट प्लान के तहत पार्किंग व्यवस्था मैं सुधार लाने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए ताकि पर्यटको को एक अचछी सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट


आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका द्वारा नगर में सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक ना होने, शिविर का पानी ओवरफ्लो होने से जो गंदगी सड़क में बह रही है उसे देखकर ईओ नगर पालिका कड़ी फटकार लगाते हुए 2 दिन के भीतर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठीक करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, ईओ नगरपालिका आलोक उनियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page