श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासन और राम सेवक सभा पदाधिकारियों की हुई बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- श्री राम सेवक सभा भवन में आज मेला अधिकारी तथा एस डी एम नवाजिश खलिक तथा के एन गोस्वामी ने श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों तथा सभा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । एसपी डॉ जगदीश चंद्र के नेतृत्व में आवश्यक बैठक हुई जिसमें महोत्सव सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श हुआ । डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि महोत्सव में पुलिस सादी वर्दी में भी मौजूद रहेगी तथा सीसी टीवी से भी पूरी निगरानी रहेगी । सभी स्थानों में लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। बैठक में भीड़ वाले क्षेत्रों पर भी व्यापक चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं से निवेदन किया गया है कि वो मेला क्षेत्र में सोने के आभूषण न पहने । बैठक में सख्त अनुशासन तथा पॉलीथिन मुक्त महोत्सव की बात दोहराई गई।

बैठक में मनोज साह ,जगदीश बावड़ी ,विमल चौधरी , ई ओ रोहिताश शर्मा ,विमल साह डॉ जी अल साह ,मुकेश जोशी ,कमलेश ढोंडियाल ,मोहित लाल साह, एसओ मल्लीताल जे एन पंत , सुनीत कुमार ,कमल सिंह , मुकुल जोशी ,सतीश उपाध्याय ,,दिग्विजय सिंह बिष्ट ,त्रिभुवन फर्तियाल, विपिन चंद्रा ,दीपेंद्र ,भुवन बिष्ट देवेंद्र लाल साह ,भीम सिंह कार्की आदि उपस्थित रहे। संचालन मुकेश जोशी ने किया ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page