मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेलाधिकारी दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह द्वारा निर्मित शंख का किया लोकार्पण
मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेलाधिकारी दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह द्वारा निर्मित शंख का किया लोकार्पण
न्यूज़ डेस्क , हरिद्वार (nainilive.com )- मेलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को आस्था पथ पर मेलाधिकारी दीपक रावत नेविजीसान ग्रुप मुंबई एवं अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह द्वारा निर्मित अभिष्का ( शंख) का लोकार्पण किया। इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि शंख हमारे धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह की कला सराहनीय है।

मेलाधिकारी ने कहा कि लगभग एक किलोमीटर लंबे आस्था पथ को लाइटिंग के माध्यम से और भव्यता दी जाएगी, साथ ही यहां पर मां गंगा की प्रतिमा और एक सुंदर दीया लगाकर इसको सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। साथ ही हमारी योजना है कि आस्था से जुड़े अन्य कार्य कराकर इसको दिव्य रूप दिया जाएगा। जिससे हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को अलौकिक धार्मिकता का अहसास हो सके। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह ने कहा कि शंख हमारे धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके माध्यम से हरिद्वार में आने वालों को दिव्य अनुभूति होगी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय, विजिसान ग्रुप से संदीप शाह, काव्या शाह आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : मां गंगा के आशीर्वाद से भव्य, दिव्य कुंभ होगा सकुशल संपन्न
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ – मास्टर ब्लास्टर भी आये कोरोना पॉजिटिव
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर – 28 मार्च से बिना मास्क घूमने पर पुलिस काटेगी चालान

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन