देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में भीमताल क्षेत्र में चलाया गया सदस्यता अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, भीमताल (nainilive.com) – आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में भीमताल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 270 व्यापारियों की सदस्यता कराई गई एवं पदभार दिए गए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया की श्री अशोक मेहरा को कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदानंद सुयाल महामंत्री मुकेश कुमार को नियुक्त किया गया वही युवा व्यापार मंडल एवं महिला प्रकोष्ठ का भी पदभार सौंपा गया।

जिसमें देवभूमि उद्योग युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे महामंत्री जुबेर खान भीमताल प्रभारी अथर खान एवं महिला प्रकोष्ठ का प्रभार जीवंती आर्य जहांआरा सुषमा पंथ मीनाक्षी जोशी नीमा नेगी ललिता आर्य को सौंपा गया महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा उप्रेती जिला महामंत्री बृजेश जोशी जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार संरक्षक चंदन सिंह बिष्ट बाला दत्त पालरिया बीसी पांडे नीरज कुमार मोनू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

उन्होंने कहा यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। एवं सभी व्यापारियों को संगठन से जोड़कर व्यापारी हितों में एवं सामाजिक हितों में संगठन के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी ने संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page