शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को सौंपा पर्यावरण मित्रों से जुड़ी समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के कैम्प कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों/सदस्यों ने कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष सुनिल चौधरी,कुमाऊँ मण्डल कानून सलाहकार राहुल पुजारी के नेतृत्व मे मंत्री महोदय को पुष्प गुच्छ भेटकर व माला पहनाकर मंत्रालय मे पदभार ग्रहण करने कि बधाइयां दी व साथ ही पर्यावरण मित्रो से जुड़ी समस्याओं से सम्बंधित जिसमे मुख्य रूप से उत्तराखंड की भोगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचे मे संसोधन कर कर्मचारियों के पद सृजित करना,अस्थायी कर्मचारियों को 805 रू की दर से वेतन भुगतान,मालिकाना हक सम्बंधित ज्ञापन सौंपा ।

जिस पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा कर्मचारियों से जुड़ी हर समस्या का शासन स्तर पर हल करने का आश्वासन दिया।और साथ ही इसी कार्यक्रम मे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नव नियुक्त सदस्य भाई नितीन चरण से भी शिष्टाचार भेट हुई. संगठन के साथियों ने सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग नितिन चरण को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष सुनिल चौधरी, कुमाऊँ मण्डल कानून सलाहकार राहुल पुजारी , नगर संरक्षक अतुल,नगर अध्यक्ष निहाल,कार्यकारी अध्यक्ष दिपक कुमार,वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार,मिडिया प्रभारी निरज नैथानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु,महामंत्री ज्योति,वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रेखा राज,कार्यकारी महिला अध्यक्ष गीता मोर्या, शाखा कोषाध्यक्ष ममता देवी,शाखा उपाध्यक्ष अनिता नूरी एव अन्य कर्मचारी साथी भी उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page