विधायक रामनगर श्री दीवान सिह बिष्ट ने संयुक्त चिकित्सालय को दिए विधायक निधि से दिए 50 लाख
रामनगर/हल्द्वानी ( nainilive.com ) – विधायक रामनगर श्री दीवान सिह बिष्ट ने कोविड-19 के दृष्टिगत संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहय्या करने हेतु विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि दी। विधायक श्री बिष्ट ने कोविड संक्रमण को देखते हुए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में अतिरिक्त 05 आईसीयू बैड बढाने हेतु 50 लाख रूपये विधायक निधि से दिये।
उन्होने मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिह भण्डारी को आईसीयू बैड हेतु तत्काल 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने को कहा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय को 50 लाख की धनराशि जारी (अवमुक्त) कर दी गई है। विधायक श्री बिष्ट ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय मालधन के लिए विधायक निधि से शीघ्र धनराशि दी जायेगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन