विधायक सरिता आर्या ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नैनीताल शहर में किये तिरंगा वितरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत नैनीताल शहर में व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा वितरण का कार्यक्रम किया गया। विधायक सरिता आर्या ने तल्लिताल क्षेत्र में सभी व्यापारियों और लोगों से अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में एवं विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया, रीना मेहरा, नितिन सिंह कार्की, विकी राठोर, फैजल खान, कमर खान, पंकज राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, महासचिव अमनदीप सनी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज शाह आदि हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।


सूखा ताल क्षेत्र में भी घर घर जाकर तिरंगा वितरित किया गया जिसमें सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विश्वकेतु वैद्य, हेमलता पांडे, रोहित भाटिया, सचिन चंदेल एवं सभासद गजाला कमाल आदि उपस्थित रहे। शेरवानी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साईं मंदिर, गोपाला सदन, हंस निवास आदि क्षेत्रों में परिवारों में संपर्क किया और झंडा वितरित किया। जिसमें अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, तारा बोरा, लता डफौटी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान, तल्लीताल पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ


कृष्णापूर क्षेत्र में सभासद कैलाश रौतेला ने घर घर जाकर अभियान के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी। सलमान जाफरी, ज्योति गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमला अधिकारी, राधा खोलिया, आरती बिष्ट और मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि चौदह अगस्त की रात्रि तक हर घर तिरंगा अभियान बृहद रूप से पूरे नैनीताल शहर में चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : पर्यटकों की जिप्सी में लगी आग , टला बड़ा हादसा
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page