28 जनवरी को कोटाबाग में बहुददेशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
हल्द्वानी (nainilive.com ) – 28 जनवरी रविवार को प्रातः 11ः30 बजे से राजकीय कन्या इन्टर कालेज कोटाबाग में बहुददेशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 28 जनवरी रविवार को राजकीय कन्या इन्टर कालेज कोटाबाग में बहुउददेशीय सारक्षता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होेंने बताया कि शिविर में सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित निशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनता को विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे साथ ही राजस्व विभाग द्वारा स्थायी,जाति, आय प्रमाण पत्र बनवाये जायेंगे तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण कराया जायेगा। शिविर में पूर्ति पुलिस के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जानकारी के साथ ही कानूनी ज्ञान माला पुस्तकांें का निशुल्क वितरण किया जायेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग